हाल ही में कुछ दिनों पहले बरेली के एक मौलवी ने सलमान खान के खिलाफ सिर्फ इसीलिये फ़तवा ज़ारी कर दिया था क्यों कि उन्होने गणेश पूजा में शिरकत की थी। हालांकि इस फ़तवे को इतनी तवज़्ज़ो नहीं दी गयी परंतु यह फ़तवा आज-कल धड़ाधड़ ज़ारी किये जा रहे फ़तवो और उन पर सवार राजनीति पर एक सवालिया निशान लगा देते हैं। चाहे वह फ़तवा तसलीमा नसरीन पर हो या सलमान खान पर।
जहां तक तसलीमा नसरीन के ऊपर ज़ारी किये गये फ़तवे की बात है तो तो उन पर फ़तवा उनकी किताब ‘लज्जा’ के लिये ज़ारी किया गया था। और जितना मुझे याद है इस्लाम के खिलाफ कुछ नहीं लिखा था। उसमें सिर्फ और सिर्फ बांग्लादेश में हुए दंगों के दौरान की स्थिति का ही वर्णन किया गया था। और अब यह फतवा जो सलमान खान पर ज़ारी किया गया है उसने तो अपनी सारी हदें ही तोड़ दी हैं। इस फ़तवे ने न केवल इस्लाम की छबि को ही धूमिल किया है बल्कि इसने फ़तवे की महत्ता को भी कम कर दिया है। यदि सलमान पर लगाए गए इस फतवे के माध्यम से बात करे तो शायद वे मौलवी जिन्होने यह फ़तवा ज़ारी किया है या तो वे असल मे मौलवी बनने लायक ही नहीं हैं या फिर उन्हें इसलाम की सही समझ नहीं है। दरअसल वे एक सच्चे मुसलमान कहलाने लायक ही नहीं हैं। क्यों कि इस्लाम में मुसलमान का अर्थ होता है जिसका ईमान मुसल्लम(पवित्र) हो और जिसका ईमन पवित्र होता है वह सभी धर्मों के सह-अस्तित्व पर विश्वास रखता है। यहा तक कि क़ुरान मे भी सभी धर्मों के सह-अस्तित्व की बात कही गई है। उसमे कहीं भी किसी दूसरे धर्म को नीचा समझने या दिखाने पर ज़ोर नहीं दिया गया है और जो तथाकथित इस्लामी धर्मगुरू दूसरे धर्म को नीचा दिखाने उनके अस्तित्व को नकारने की बात करते हैं वे इस्लाम और उसकी शिक्षाओं दोनो का गलत संदेश दुनिया को देते हैं। और दुनिया भर में इसलाम और मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं।
Friday, September 28, 2007
फ़तवे की राजनीति
Friday, September 14, 2007
विकृत बुद्धि का कुत्सित खेल
अश्लीलता के सौदागरों ने नही बख़्शा गण नायक को भी
सूचना क्रान्ति के इस दौर में जहाँ एक ओर इन्टरनेट ने हमे कई सुविधायें दीं हैं वहीं कुछ ऐसी जटिल समस्याएं भी दी हैं जो हमें इस सूचना क्रान्ति के नफ़े-नुकसान पर पुनर्विचार के लिए मजबूर कर देती हैं। आज इन्टरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जो अश्लील साहित्य और छायाचित्र(फोटोग्राफ्स) उपलब्ध कराती हैं।ऐसी ही एक वेबसाइट है इंडिया पेशन डॉट कॉम। यूं तो इस वेबसाइट मैं वही सब सामग्रियाँ है जो अन्य पोर्नोग्राफिक साइट्स पर होती हैं .लेकिन यदि इस साईट की दायीं ओर दिये गये आउटस्टेंडिंग बटन पर जाया जाये तो ऐसा नज़ारा देखने को मिलता है जिस पर आँखों को सहजरूप से विश्वास नहीं होता। एक ऐसी चीज़ जिसे कोई भी भारतीय सहन नहीं कर सकता। इस वेब पेज पर नग्न अवस्था एवं अश्लील मुद्राओं में दिए फोटोग्राफ्स के साथ-साथ भगवान् गणपति के फोटोग्राफ्स भी दिए गए हैं। बात यहीं ख़त्म नही होती । इसी साईट पर जगह जगह तिरंगे को भी दिखाया गया है। भारतीयों की भावनाओं को आहत करने वाले इस मामले कि सबसे अहम बात यह है कि धङल्ले से चल रही इस वेबसाइट का संचालन भी भारत से ही होता है प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन अमेरिका से हुआ है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले गुजरात दंगो के उपरांत वहाँ से बडे पैमाने पर हूई जिस्मफरोशी एवं लड़कियों को बेचने कि घटनाओं पर आधारित महेश भट्ट कि फिल्म कलयुग आयी थी। इस फिल्म मैं भी कई बार इस वेबसाइट का उल्लेख किया गया था।इसमें गौर करने वाली बात यह है कि इस फिल्म मैं इस वेबसाइट का उल्लेख होना और इस वेबसाइट का सच में अस्तित्व में होना महज इत्तेफाक था या इस वेबसाइट को प्रमोट या विज्ञापित करने कि सोची समझी चाल। और इस बात का सबसे विचरणीय पहलू यह है कि ऐसे जालपृष्ठों पर कोई कानूनी कार्यवाही भी नही होती।